16016.32अंक पर सेंसेक्स बंद
4782.90अंक पर निफ्टी
मुंबई। विदेशों के तेजी के समाचार और एफआईआई की चौतरफा खरीदी से सोमवार को घरेलू बाजारों ने जबर्दस्त छलांग लगाई। सेंसेक्स 327 अंक के उछाल के साथ करीब 15 महीनों के उच्चतम स्तर के रिकार्ड को तोड़ते हुए महत्वपूर्ण मनौवैज्ञानिक स्तर 16 हजार के स्तर को पार कर गया। निफ्टी भी 102 अंकों की बढ़त के साथ 30 मई 2008 के बाद के उच्चतम स्तर 4782.90 अंक पर बंद हुआ। रियलटी, धातु, बैकिंग, ऑटो, पॉवर और तेल एंव गैस इंडेक्स के शेयरों में जोरदार खरीदी देखी गई।टाटा मोटर्स, रिलायंस कम्युनिकेशन्स, आईसीआईसीआई तथा जयप्रकाश एसोसिएट्स के शेयरों में जबर्दस्त बढ़त ने बाजार को आधार दिया। बीएसई मेंं कारोबार की शुरूआत 104 अंकों की बढ़त के साथ 15793.27 अंक से हुई। कारोबार के दौरान यह 16035.50 अंक ऊपर और 15793.27 अंक नीचे जाते हुए पिछले कारोबारी दिन के 15689.12अंक की तुलना में 327.20 अंक अर्थात 2.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16016.32 अंक पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी 4682.40 अंका पर स्थिर खुला और कारोबार के दौरान 4790.00 अंक ऊँचे में और 4679.30 अंक नीचे में रहते हुए अंत में पिछले कारोबारी दिन के 4680.40 अंकों की तुलना में 102.50 अंक अर्थात 2.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4782.90 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप और स्मालकैप का प्रदर्शन भी अच्छा रहा।मिडकैप में 134.55 अंक अर्थात 2.31 प्रतिशत और स्मालकैप में 197.96 अंक अर्थात 2.83 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
2243 कंपनियाँ फायदे
menbiiyesaee में कारोबार के दौरान कुल 2885 कंपनियों के शेयरों के सौदे हुए जिनमें से 2243 लाभ में और 589 घाटे में रहे। शेष 53 कंपनियों के शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीएसई में सिर्फ एफएमसीजी में (8.08 प्रतिशत नुकसान)को छोड़कर सभी वर्ग मुनाफे में रहे। शेयरों में केवल आईटीसी में 0.92 प्रतिशत और महिन्द्रा एंड महिन्द्रा 0.53 प्रतिशत का नुकसान हुआ ।
उछलने वाले इंडेक्सप्रतिशत में-
रियलटी 5.49, मेटल 3.59, बैंकिंग में 3.10, सीडी में 2.70, ऑटो में 2.45, टेक 2.31, पीएसयू में 2.17, सीजी में 1.70, तेल एंव गैस में 1.51, एचसी 1.47, पॉवर में 1.39 और आईटी में 1.38 प्रतिशत की वृद्धि हुई। उछलने वाले शेयरप्रतिशत में-टाटा मोटर्स 11.32, रिलायंस कम्युनिकेशन्स 6.62, आईसीआई 6.01, जयप्रकाश एसोसिएट 5.99, स्टरलाइट 5.38, डीएलएफ 5.03, भारती एयरटेल 3.78, टीसीएस 3.48, हिंडाल्को 3.00, एसबीआई 2.90, टाटा स्टील 2.72, एचडीएफसी 2.29, टाटा पॉवर 2.12, एलएंडटी 1.83, सन फार्मा 1.55, रिलायंस इंफ्रा 1.51, हीरो होंडा 1.39, ग्रासिम इंडस्ट्रीज 1.32, एसीसी लिमिटेड 1.14 और इंफोसिस 1.05 प्रतिशत फायदे में रहे।
baaksayah रही
तेजी की मूल वजह-
गत सप्ताह लंदन में सम्पन्ना जी-20 वित्त मंत्रियों की बैठक में वैश्विक आर्थिक मंदी से निपटने के लिए राहत पैकेजेस जारी रखने का फैसला लिया गया था। इससे दुनियाभर के शेयर बाजारों में उछाल गया, फलस्वरुप घरेलू बाजारों में भी रिकार्डतोड़ तेजी दर्ज की गई।
-पिछले कुछ हफ्तों में देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश होने से निवेशकों का मनोबल खरीदी के लिए मजबूत हुआ।
-खुलने के पहले ही दिन ऑइल इंडिया के आईपीओ को जोरदार समर्थन मिलने से खरीदी को बढ़ावा मिलाा।-सरकार द्वारा इस वित्त वर्ष में विकास दर 6 प्रतिशत से अधिक रहने के अनुमान ने भी तेजी को बढ़ावा दिया।
बाक्सविदेशी बाजारों मेंभी खासी
तेजीचीन में हालात सुधरने तथा अमेरिका में बेरोजगारी के आँकडों में सुधार की खबरों से विदेशी बाजारों में खासी तेजी रही। यूरो फर्स्ट में 1.3 प्रतिशत, एफटीएसई में 1.4 प्रतिशत, चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.7 प्रतिशत, ऑस्ट्रेलिया के आस्सी में 0.4 प्रतिशत, जापान के निक्केई में 1.3 प्रतिशत की तेजी रही।
बाक्सआगे भी तेजी के संकेतविश्लेषकों का अनुमान है कि मौजूदा तेजी अल्पावधि में जारी रह सकती है। इसका कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार के मिल रहे संकेत है।
ट्रेडिंग वॉल्यूमट्रेडिंग वॉल्यूम बढ़कर 6099.73 करोड़ रु. रहा, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 5722.02 करोड़ रु. रहा था।
Monday, September 7, 2009
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
इस सुंदर से चिट्ठे के साथ आपका हिन्दी के इस ब्लाग जगत में स्वागत है .. आपके अच्छे भविष्य के लिए शुभकामनाएं !!
ReplyDelete